फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहानाबाद में चेयरमैन और सभासद के बीच गाली-गलौज, हंगामा भी हुआ

सार

चेयरमैन और सभासद में रविवार रात को गाली-गलौज हो गई।मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद। चेयरमैन और सभासद में रविवार रात को गाली-गलौज हो गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। दोनों पक्षों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर हटाया। इसके बाद चेयरमैन की तरफ से सभासद पर गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरमैन ममता गुप्ता ने बताया की रविवार रात आठ बजे मोहल्ला काजी टोला निवासी सभासद अजीम बेग बंका लेकर आया और दरवाजे पर आकर अभद्रता करने के साथ गाली गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। आरोप है कि सभासद अजीम बेग प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर वसूली करता है। जिसका विरोध करने पर रंजिश मानने लगा था। चेयरमैन ने खुद और अपने परिवार को जान माल का खतरा बताया है। हंगामा होने से काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने बताया कि दोनों ओर से गाली गलौज हो रही थी। जिससे हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गाली गलौज की रिपोर्ट सभासद अजीम बेग के खिलाफ दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रभाष चंद्र ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें