फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ाई में साथ नहीं दिया तो कर दी दोस्त की हत्या

सार

भीरा थाना क्षेत्र के गांव बस्तौली में मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे नशे में धुत बाबू मिश्रा ने 35 वर्षीय अनीस को घर से बाहर बुलाया और सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसलिए गुस्से में आकर बाबू ने वारदात कर डाली।बस्तौली गांव निवासी अनीस पासी पुत्र मोलई मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था। शाम साढ़े पांच बजे गांव निवासी बाबू मिश्रा उसके घर पहुंचा और अनीस को बाहर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के गांव बस्तौली में मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे नशे में धुत बाबू मिश्रा ने 35 वर्षीय अनीस को घर से बाहर बुलाया और सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि अनीस ने लड़ाई में बाबू का साथ नहीं दिया था। इसलिए गुस्से में आकर बाबू ने वारदात कर डाली।
विज्ञापन

बस्तौली गांव निवासी अनीस पासी पुत्र मोलई मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था। मंगलवार को अनीस धरती के फूल बेचकर वापस घर लौटा था। शाम साढ़े पांच बजे गांव निवासी बाबू मिश्रा उसके घर पहुंचा और अनीस को बाहर बुलाया। थोड़ी दूर जाने के बाद बाबू मिश्रा ने तमंचे से सिर में गोली मार दी। अनीस मौके पर ही गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए तो आरोपी बाबू मिश्रा को मौके से भागते देखा। वहीं अनीस जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। आनन-फानन में पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। भीरा थाने से एसआई पारितोष पांडेय व आलोक राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को पहले बिजुआ फिर जिला अस्पताल एंबुलेंस से भेजा गया। उसे जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी बाबू मिश्रा का अनीस के घर रोज का आना-जाना था और दोनों में गहरी दोस्ती थी। ग्रामीणों के अनुसार घटना से कुछ देर पहले बाबू मिश्रा की गांव में कुछ लोगों से लड़ाई हुई थी, जहां पर उसने अनीस को बुलाया था लेकिन वह नहीं गया था। माना जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर बाबू मिश्रा ने अनीस को गोली मार दी। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे व पत्नी छोड़ गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

‘आरोपी और मृतक दोनों बस्तौली गांव के रहने वाले हैं। आरोपी बाबू मिश्रा ने अनीस को घर से बाहर बुलाकर तमंचे से गोली मार दी। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।’
विज्ञापन

- राजेश कुमार, सीओ गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें