पड़ोसियों के मुताबिक, युवक अकेले रहता था जोकि काफी दिनों से बीमार भी था। युवक के रिश्तेदारों ने जब मकान खोलकर देखा तो चारपाई पर उसकी लाश पड़ी थी। वह काफी खराब हो चुकी थी।
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय मोहल्ले में गुरुवार रात बंद मकान में 35 वर्षीय युवक विकार की सड़ी गली लाश मिली। पड़ोसियों के मुताबिक, वह अकेले रहता था। काफी दिनों से बीमार भी था।
विज्ञापन
गुरुवार रात जब पड़ोसियों ने उसके मकान से दुर्गंध आती महसूस की तो उन्होंने शक के आधार पर उसके रिश्तेदारों को सूचना दी। जिससे विकार के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। मकान खोलकर देखा तो चारपाई पर विकार की लाश पड़ी थी। वह काफी खराब हो चुकी थी।