फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: जिला अस्पताल में डॉक्टर और सिपाही की नोकझोंक, मेडिकल के दौरान इंतजार करने की बात पर भड़का पुलिसकर्मी

Wed, 31 Aug 2022 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

जरीफनगर में तैनात सिपाही एक दुष्कर्म के मामले में आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया था। यह मामला पुराना था लेकिन आरोपी मंगलवार शाम गिरफ्तार हुआ था। इससे सिपाही उसे देर रात लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। उस वक्त डॉक्टर किसी घायल का मेडिकल परीक्षण कर रहे थे। उन्होंने सिपाही से कुछ देर इंतजार करने को कहा था लेकिन यह बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई।
विज्ञापन
Docter, police, डॉक्टर और पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जिला अस्पताल में मंगलवार रात एक सिपाही और डॉक्टर में नोकझोंक हो गई। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो भी बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जरीफनगर में तैनात सिपाही एक दुष्कर्म के मामले में आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया था। यह मामला पुराना था लेकिन आरोपी मंगलवार शाम गिरफ्तार हुआ था। इससे सिपाही उसे देर रात लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। उस वक्त डॉक्टर किसी घायल का मेडिकल परीक्षण कर रहे थे। उन्होंने सिपाही से कुछ देर इंतजार करने को कहा था लेकिन यह बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई।
विज्ञापन

उसने एक कर्मचारी से ही अभद्रता शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसकी डॉक्टर से नोकझोंक हो गई काफी देर तक अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा होता रहा। बाद में कहीं मामला शांत हुआ और आरोपी का मेडिकल परीक्षण के साथ-साथ डीएनए टेस्ट को सैंपल भी लिया गया। बाद में सिपाही आरोपी को लेकर चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें