फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में रखे थे केमिकल भरे ड्रम, आग लगा देते लोग तो होता बड़ा हादसा

विज्ञापन
ट्रक में रखे कैमिकल भरे ड्रम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर इस्लामगंज चौराहे पर बृहस्पतिवार रात अगर हादसे के बाद लोग ट्रक में आग लगा देते तो शायद बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि ट्रक में कैमिकल भरा था। हालांकि कौन सा केमिकल था, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रक में कोई ज्वलनशील केमिकल था। फिलहाल युवक के पिता की ओर से ट्रक नंबर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार रात हुआ था। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव खरखोली खुर्द निवासी 24 वर्षीय कुलदीप पुत्र प्रदीप उस वक्त बाइक पर बदायूं शहर से लौट रहा था। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए था। इस्लामगंज चौराहे पर पहुंचते ही सामने से आए ट्रक की जोरदार टक्कर लग गई। इसमें कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर कूदकर भाग गया। सूचना पर गांव के तमाम लोग आ गए। उन्होंने ट्रक को घेर लिया और मौके पर जाम लगा दिया था।
इस दौरान लोगों ने ट्रक को फूंकने की कोशिश की थी। गनीमत रही कि मौके पर पुलिस मौजूद थी। पुलिस ने ट्रक में आग नहीं लगने दी। उस दौरान किसी को पता नहीं था कि ट्रक में क्या था। लोगों में केवल आक्रोशित थे। पुलिस ने जैसे-तैसे मामला संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देेर रात पुलिस ने प्रदीप की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली। इधर मामले की छानबीन के दौरान पता चला कि ट्रक में केमिकल भरे ड्रम रखे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें ज्वलनशील केमिकल है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात इस्लामगंज चौराहे पर एक हादसे के बाद उत्तेजित भीड़ ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की थी। उस ट्रक में केमिकल रखा हुआ था। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि उसमें कौन सा कैमिकल है। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

- कर्मवीर सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें