बिल्सी। पुलिस ने चोरी के छह लोहे के पाइप व एक स्टार्टर को गाड़ी में लादकर बेचने जा रहे दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को मुन्नालाल इंटर कॉलेज के सामने एक गाड़ी देखी। पुलिस को देखकर उसमें बैठे दोनों व्यक्ति भागने लगे। पकड़कर उनका नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपना नाम सादिक निवासी मोहल्ला तकिया वजीरगंज तथा दूसरे ने अपना नाम सुखलाल निवासी ग्राम पस्तौर थाना वजीरगंज बताया। ये पाइप उन्होंने अहमदनगर असौली के नलकूप से चुराए थे, जिन्हें बेचने के लिए बिसौली ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। साथ ही छह लोहे के पाइप, गाड़ी व स्टार्टर को उनसे बरामद करते हुए जेल भेज दिया। संवाद