लखीमपुर खीरी। शहर की एलआरपी पुलिस चौकी के निकट एक मॉडल शाप पर बुधवार की शाम करीब आठ बजे शराब पी रहे कुछ लोग आपस मे भीड़ गए। देखते ही देखते एक गुट के लोग हवाई फायर करने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने एक देशी तमंचा, कारतूस और कारतूस का एक खोखा भी बरामद किया हैं। एलआरपी चौकी इंचार्ज सुंदरलाल ने बताया छह युवक पुलिस हिरासत में है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।