बरेली। हजियापुर इलाके में सफाई करने गई नगर निगम के सफाईकर्मियों की टीम के साथ दबंग ने अपने साथियों संग मिलकर पिटाई की। टीम के कई सदस्य प्रदर्शन करते बारादरी थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करा दी। निगम के कार्यवाहक सफाई नायक इंतजार, अभिषेक और अजीत की ओर से बारादरी थाने में तहरीर दी गई कि सुबह आठ बजे करीब वह हजियापुर में सफाई कर रहे थे तभी असलम नाम के व्यक्ति ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं। कहा कि जब से योगी सरकार आई है, तुम लोगों के दिमाग ज्यादा खराब हो गए हैं। विरोध पर उनके साथ मारपीट की गई। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपी व अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है। ब्यूरो