फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया समेत दो पर जमीन कब्जाने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फर्जी कागजात तैयार करके जमीन पर कब्जा करने के मामले में दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। भमोरा के हिंडालिया भोलापुर गांव के मोहन लाल ने बताया कि उसकी इज्जतनगर क्षेत्र के सैदपुर हाकिन्स में तीन बीघा खेती की जमीन है। जिसका वह एक मात्र मालिक है। आरोप है कि 1995 में भू माफिया विष्णु अग्रवाल और उनके पुत्र सचिन अग्रवाल ने फर्जी कागज तैयार कराकर जमीन को अपने नाम करा लिया। मोहन लाल ने दोनों के खिलाफ थाना इज्ततनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, विष्णु अग्रवाल के पुत्र सचिन अग्रवाल ने मामले को फर्जी बताते हुए कहा कि उन्होंने कोई कब्जा नहीं किया है। तहसीलदार कोर्ट में हुई जांच में भी यह फर्जी पाया गया। एसडीएम कोर्ट में मामला विचाराधीन है। यह उन्हें फंसाने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें