फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुआ दरोगा के घर में चोरी करने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमरोहा जिले में तैनात एक दरोगा के घर में हुई चोरी के मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को पड़ोस में ही लगे एक सीसीटीवी में चोर की फुटेज मिली है। इसके आधार पर पुलिस ने चोर को भी ट्रेस कर लिया है। पुलिस अब जल्द ही उसे गिरफ्तार कर माल बरामद करने का दावा कर रही है। हालांकि मामले में अभी तक बारादरी थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। बारादरी क्षेत्र स्थित सनराइज कालोनी निवासी दरोगा राम प्रकाश शर्मा के घर से बृहस्पतिवार रात एक चोर सोने के जेवर व नकदी समेत लाखों का माल उड़ा ले गया था। शुक्रवार सुबह ताले टूटे देखकर पड़ोसियों ने दरोगा और पुलिस से शिकायत की थी। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को पड़ोस के एक घर में लगे सीसीटीवी में एक चोर की घर में घुसते हुए फुटेज मिली है। बारादरी पुलिस जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर माल भी बरामद करने का दावा कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें