फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म मालिक समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पोल्ट्री फार्म के लिए 26 लाख रुपये का दाना और दवाइयां खरीदने के बाद भुगतान न करने के मामले में व्यापारी ने दो लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशीष राय का रामाश्रम डिस्ट्रीब्यूटर्स के नाम से पोल्ट्री फार्म का सामान बेचने का प्रतिष्ठान है। एक साल पहले तुलसीनगर के मानवेंद्र सिंह ने उनसे मुर्गियों के लिए दाना, दवाइयां और अन्य चीजें खरीदीं। धीरे-धीरे उन्होंने 26 लाख रुपये का माल खरीद लिया। उधारी मांगने पर उनके पुत्र निक्षित सिंह ने सिर्फ दो लाख रुपये दिए। इसके बाद बाकी 24 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। तकाजा करने पर जान से मारने की धमकी दी। आशीष ने मानवेंद्र और निक्षित के खिलाफ थाना बारादरी में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें