बरेली। मढ़ीनाथ के बंसी नगला क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बदायूं के मोहित मढ़ीनाथ में अपने मामा सुरेश कुमार के घर रहकर एक निजी अस्पताल में नौकरी करते थे। वह शाम को बदायूं जाने के लिए रेलवे लाइन से होते हुए सिटी स्टेशन जा रहे थे, तभी मुरादाबाद की ओर से ट्रेन आ गई और मोहित उसकी चपेट में आ गए। ट्रेन उन्हें काटती हुई निकल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल से सुरेश को सूचना दी। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मोहित के घर में कोहराम मचा है।