फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यार्ड से पेंड्रोल क्लिप चुरा रहे युवक को पकड़ा, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिटी स्टेशन आरपीएफ ने स्टेशन यार्ड से पेंड्रोल क्लिप चोरी कर ले जा रहे युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 पेंड्रोल क्लिप बरामद हुए। आरपीएफ के एसआई संदीप कुमार भारती, एएसआई उमाकांत प्रसाद, ब्रजमोहन, कांस्टेबल हेमंत कुमार ने यार्ड में गश्त के दौरान एक युवक को पेंड्रोल क्लिप निकालते पकड़ लिया। थाने लाकर उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें से 12 पेंड्रोल क्लिप बरामद हुए। आरपीएफ इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि आरोपी खानाबदोश युवक रामलखन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें