बरेली। मोबाइल पर आए मेसेज ओपन करते ही पिता-पुत्र के अकाउंट से बीस हजार रुपये कट गए। पीड़ित व्यक्ति ने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुराना शहर के नीरज प्रकाश ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक एप से मेसेज आया था। मेसेज ओपन करते ही मोबाइल हैक हो गया। थोड़ी देर बाद मोबाइल चालू हुआ तो दो बार में पांच-पांच हजार रुपये कटने का मेसेज आया। उसी दौरान उनके पुत्र अर्पित के मोबाइल पर भी मेसेज आया, उसके अकाउंट से करीब 92 सौ रुपये कट गए। नीरज प्रकाश ने थाना बारादरी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोट दर्ज कराई है।