फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये देने से मना करने पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े के पीछे बताया जा रहा जुआ का विवाद
विज्ञापन

बरेली। दबंगों ने रुपये न देने पर एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की पत्नी ने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
धौरेरा माफी की रामवती ने बताया कि 28 दिसंबर की शाम कुछ लोगों ने उसके पति महेंद्र श्रीवास्तव से पांच सौ रुपये मांगे थे। मना करने पर आरोपियों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि झगड़ा जुआ की वजह से हुआ था। महेंद्र जुआ में रुपये जीत गया था। इसके बाद सभी जुआरी खाने पीने गए। वहां पर शक्ति नाम के व्यक्ति से झगड़ा हो गया तो उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। रामवती ने थाना इज्जतनगर में शक्ति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें