बरेली। प्रेमनगर इलाके में चौधरी तालाब के पास मैरिज हाल वाली गली में कोयला व्यापारी नेत्रपाल के घर में सोमवार दोपहर आग लगने से घरेलू सामान जल गया। घर की दूसरी मंजिल में दोपहर के समय जब आग लगी, उस दौरान घर में सिर्फ नेत्रपाल की पत्नी थीं जो नीचे घरेलू काम कर रहीं थीं। धुआं उठता देख पड़ोसियों ने प्रेमनगर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद फायरब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। नेत्रपाल के बेटे अविनाश ने बताया कि आग से करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया। एफएसओ रवीश कुमार ने शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना जताई। ब्यूरो