फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी से मिला दुष्कर्म का आरोपी, खुद को निर्दोष बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दुष्कर्म की कोशिश और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में नामजद आरोपी ने शुक्रवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर खुद को निर्दोष बताया है। उसका का कहना है कि रिपोर्ट दुर्भावना की नीयत से दर्ज कराई गई है। थाना कैंट के सदर बाजार के नाजिम ने बताया कि उसकी समाज में प्रतिष्ठा है। वह सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद कमेटी का उपाध्यक्ष है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाला व्यक्ति अपनी पत्नी की मदद से लोगों को ठगता है। उसने सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर रखा है। उसकी पत्नी और पुत्री से छेड़छाड़ का मामला फर्जी है। नाजिम ने मामले की निष्पक्षता से जांच कराने की गुहार की है। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को कैंट क्षेत्र की एक महिला ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और छेड़छाड़ की रिपोर्ट थाना कैंट में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें