बरेली। जीआरपी ने ट्रेन में लूट की योजना बनाने के जुर्म में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों के पास से 13 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। दोनों फतेहगढ़ (पंजाब) के रहने वाले हैं। शुक्रवार सुबह जीआरपी इंस्पेक्टर किशन अवतार, एसआई देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल हरगोविंद और ज्ञानेंद्र प्लेटफार्म एक पर चेकिंग कर रहे थे। जीआरपी थाने के आगे दो युवक बातचीत कर रहे थे। संदिग्ध लगने पर दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने ट्रेनों में यात्रियों को नशा देकर लूटना स्वीकार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए युवक परमजीत सिंह और राजेश कुमार पंजाब के फतेहगढ़ जिले के रहने वाले हैं।