बरेली। कस्बे के एक व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार की है।
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसएसपी को बताया कि 22 नवंबर को गांव का एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पता चलने पर युवक के घर पर पूछताछ की तो उसके पिता ने बताया कि उसकी लड़की को लाकर देंगे। कई दिन तक उसकी पुत्री नहीं आई तो वह थाने पहुंचा। वहां पुलिस ने अभद्रता करते हुए थाने से भगा दिया। संवाद