फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मी की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पति से तनाव बढ़ने के बाद रेलवे कर्मी की पत्नी ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

भोजीपुरा के भुजइया के मूल निवासी गुलाब राय शर्मा रेलवे वर्कशॉप में कर्मचारी हैं। वह इज्जत नगर की सिद्धार्थ नगर कॉलोनी में रहते हैं। बुधवार को वह दफ्तर में थे और दो बेटे आदित्य और विशाल स्कूल गए थे। दोपहर ढाई बजे करीब विशाल घर लौटा तो देखा कि मां का शव नीचे कमरे में फंदे पर लटका है। सूचना पर गुलाब शर्मा घर पहुंचे। इज्जत नगर पुलिस ने शव फंदे से उतारा। शहर के ही मढ़ीनाथ इलाके से महिला के भाई रमन शर्मा और अन्य लोग भी आ गए। गुलाब ने बताया कि बेटों को शैतानी करने या ज्यादा खेलने पर वह डांटते थे तो पत्नी उनसे झगड़ा कर लेती थी। सप्ताह भर पहले उन्होंने ज्यादा देर वीडियो गेम खेलने पर बच्चों को डांटा था। तब भी झगड़ा हुआ। किरन अक्सर गुस्सा हो जाती थी, लेकिन बाद में सब सही हो जाता था। वह समझ नहीं पा रहे कि उसने अचानक किस वजह से आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर केके वर्मा का कहना था कि फिलहाल कोई आरोप नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें