बरेली। चोरों ने कटीकुइंया मोहल्ले में एक बंद पड़े घर में चोरी कर ली। परिवार के लोग उस समय एक शादी में मुंबई गए हुए थे।
कटीकुइंया में रहने वाली जुबैदा बेगम के पति मोहम्मद शहजादे कोलकाता में व्यापार करते हैं। कुछ दिन पहले जुबैदा बेगम बेटे सोनू और अरबाज के साथ किसी शादी में मुंबई गई हुई थीं। बुधवार सुबह पड़ोसी ने घर के ताले टूट हुए देखे तो जुबैदा बेगम को फोन करके चोरी की सूचना दी। जुबैदा के कहने पर उनके दामाद शहनवाज और फिर मुस्लिम सेवा संघ के नदीम कुरैशी भी मौके पर पहुंचे। घर से एलईडी टीवी, एसी, इन्वर्टर, तांबे के बर्तन, जेवर और कैश गायब था। शहनवाज ने थाना बारादरी में अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।