बरेली/तिलहर। बरेली के थाना बारादरी में तैनात एडिशनल इंस्पेक्टर विजय कुमार ने स्थानीय पुलिस के साथ तिलहर के सराफ जुल्फिकार को दबोच लिया। पिछले साल बरेली के बाईपास रोड स्थित टॉप कैरेट ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े डकैती हुई थी। आरोपियों से माल खरीदने वाले तिलहर क्षेत्र के चार लोग गैंगस्टर में वांछित चल रहे हैं। इनमें एक आरोपी सराफ को शनिवार को पुलिस ने दबोच लिया। डकैती के एक अन्य आरोपी बढ़ेपुर निवासी मनोज वाल्मीकि की भी तलाश की गई तो पता चला तिलहर पुलिस उसे शुक्रवार को ही आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज चुकी है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद