बरेली। एक व्यक्ति ने अपनी मां को घर से निकाल दिया, जिससे वह दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। कटरा चांद खां के आजाद नगर की अनीता ने बताया कि तीन साल पहले उसके पुत्र और पुत्र वधू ने घर से निकाल दिया। वह इधर उधर रहकर जीवन यापन कर रही हैं। कई बार थाना बारादरी भी गईं लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि अब पुत्र ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। अनीता ने एडीजी से पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की गुहार की है।