बरेली। अवैध संबंधों का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। महिला अब दर-दर भी ठोकरें खाने को मजबूर है। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में भुता के गांव राधौपुर की महिला ने बताया कि 28 अप्रैल 2017 को उसका विवाह कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस के जीजीआईसी कैंपस के पास रहने वाले एक व्यक्ति से हुआ था। शादी के कुछ दिन तक तो पति का व्यवहार ठीक रहा, लेकिन उसके बाद वह मारपीट करने लगा। विगत दिनों पति ने घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति का अन्य महिलाओं से संबंध हैं, जिसका विरोध करना उसे पसंद नहीं है। महिला ने एसएसपी से पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार की है।