बरेली। परवानानगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र से तीन लड़के फरार हो गए। केंद्र संचालक ने इनके खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिल्ली निवासी रोहित ने बताया कि वह जिंगल बेल स्कूल के पास नशा मुक्ति केंद्र चलाते हैं। गुरुवार सुबह आठ बजे उनके यहां से तीन लड़के भाग गए। तीनों ही यहां इलाज के लिए लाए गए थे। इनमें नोएडा निवासी अश्विनी वर्मा, नई बस्ती, पीलीभीत का विनय गंगवार और नजफगढ़ दिल्ली का दीपक शामिल है। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि लड़कों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो