बरेली। फौजी की हत्या के बाद दबंग उसके परिवार को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के पुत्र शंकर कुमार ने बताया कि दो नवंबर को रात नौ बजे करीब आठ लोग तमंचे लेकर उसके घर में घुस आए और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। आरोप है कि दबंगों ने उसकी मां जया देवी वाल्मीकि के गले से चेन खींच ली। विरोध करने पर उसको भी पीट दिया। उसने बताया कि सुखलाल वाल्मीकि ने उसकी जमीन पर नाजायज कब्जा कर रखा है। शंकर ने मामले की शिकायत प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से भी की है। शंकर ने रवि मौर्य, सुखलाल, बाबू राम, राजीव, राजकुमार, हेतराम, आशीष सक्सेना और चेतराम के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।