फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारादरी के रिहान की कलियर के कुंड में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कलियर शरीफ गए बारादरी इलाके के युवक रिहान की वहां धनौरी स्थित बावनदर्रे में नहाने के दौरान गहरे कुंड में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

कलियर के सालाना उर्स में आने वाले सैकड़ों जायरीन बावनदर्रे पर जाते है। कुछ जायरीन यहां रुके पानी में भी नहाते हैं। मंगलवार को बारादरी निवासी 18 वर्षीय रिहान उर्फ मोहसिन कुछ साथियों के साथ बावनदर्रे पर गया था। नहाते हुए वह गहरे कुंड में चला गया और डूब गया। साथियों ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। पुलिस ने शव बाहर निकाला। सूचना पर रिहान के परिजन भी पहुंच गए और पोस्टमार्टम न कराने का आग्रह किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें