बरेली। इज्जतनगर के भगवानपुर धिमरी गांव में खेत में घुसी एक बकरी को पीटने पर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।
लहूलुहान सिर लेकर जिला अस्पताल आए गांव इकराम ने बताया कि सोमवार शाम उनकी बकरी पड़ोसी यासीन के खेत में घुस गई थी। यासीन ने बकरी को बुरी तरह पीटा। उन्होंने समझाया तो मारपीट करने लगा। मंगलवार सुबह यासीन अपने परिवार के लोगों के साथ लाठी डंडे लेकर उनके घर में घुस गया और उनके परिवार को बुरी तरह पीटा। मारपीट में वह, उनका बेटा रिजवान और भाभी नगमा घायल हो गईं। इज्जतनगर थाने में उन्होंने यासीन, सिद्दीक, मोहम्मद सईद, बबलू आदि के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।