फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं को कटाने की कोशिश, एक मांस तस्कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। क्षेत्र के गांव चंदपुर जोगियान में मांस तस्करों ने पांच गोवंशीय पशुओं को कटाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर एसआई सनुज कुमार, प्रमोद कुमार के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव में कब्रिस्तान के पास से पांच गोवंशीय पशुओं को बरामद कर लिया। चार पशु पेड़ से बंधे थे। जबकि एक पैर बांध कर डाला गया था। मौके से पशु काटने के औजार मिले हैं। पुलिस ने बातून शाह पुत्र नन्हे शाह को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी मांस तस्कर इश्तियाक पुत्र जुम्मा शाह, सरताज पुत्र शहादत, कमर अली पुत्र मुख्त्यार, इसराइल पुत्र असलीम शाह, अलीम शाह पुत्र बातून शाह, गुड्डू उर्फ बली शाह भागने में कामयाब हो गये। प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि मामले में गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाकी तस्करों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें