रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोहनपुरा ऊंचा पुल से पहले स्मैक बेच रहे दो लोगों को पकड़ लिया। एक का नाम संदीप सिंह निवासी गांव मुनस्यारी जिला पिथौरागढ़ और दूसरे ने चांद अली निवासी लालकुर्ती रुड़की बताया। दोनों ने बताया कि बरेली से सस्ते दाम में स्मैक खरीद कर लाते हैं और रुड़की, मंगलौर, हरिद्वार में स्कूल कॉलेज के छात्रों और फैक्ट्री कर्मियों को बेचते हैं। पुलिस ने दोनों के पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद की।