बरेली। भमोरा निवासी 52 वर्षीय दाताराम एक डेयरी में काम करते हैं। उन्होंने एक कुत्ता भी पाल रखा है। शनिवार सुबह डेयरी का काम निपटाने के बाद वह रोज की तरह टॉमी को टहलाने निकले तो उसने अचानक उन पर हमला बोल दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते कुत्ते ने उनके दोनों हाथों में 15-16 जगह काट लिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। डेयरी पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां एंटी रैबीज वैक्सीन न होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। दातारात करीब एक बजे जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक ओपीडी भी बंद हो गई। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उन्हें टिटनेस का इंजेक्शन लगा दिया।