फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात तस्कर गिरफ्तार, 175 ग्राम स्मैक बरामद

विज्ञापन
सात तस्कर गिरफ्तार, 175 ग्राम स्मैक बरामद - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। चेकिंग अभियान के दौरान फरीदपुर पुलिस ने 175 ग्राम स्मैक के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार तस्करों में दिल्ली का भी एक स्मैक डीलर है। फरीदपुर पुलिस ने शुक्रवार को नवादा मोड़ निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि यहां से स्मैक तस्कर गुजरने वाले हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस ने शाकिर पुत्र रमजानी, हसमत पुत्र सगीर उर्फ लल्ला, कशीउर्रहमान पुत्र अजीजुल्ला निवासी मिर्धान, वीरपाल पुत्र उदयप्रसाद निवासी नगरिया, शाहिद पुत्र जाहिद निवासी गांव बहरा थाना फरीदपुर, संजय पुत्र बाबूराम निवासी जेजे कॉलोनी अशोक बिहार नई दिल्ली, मुस्तकीम पुत्र मुकीम निवासी उदयपुर जसरथपुर थाना बिथरी चैनपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 175 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें