बरेली। थाना कैंट स्थित गोकुलनगर में मंगलवार दोपहर कुछ लोगों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। झगड़ा घर के सामने कूड़ा डालने का विरोध करने पर हुआ था। संतोष कुमारी का आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ लोग उनके घर के सामने कूड़ा डाल देते हैं। इसका विरोध किया तो ये लोग घर में घुस आए और मारपीट कर घायल कर दिया। संतोष कुमारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।