फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक के बैट्री दुकानदार ने 25 हजार हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना हाफिजगंज के रिठौरा वार्ड पांच का रहने वाला अकील ई-रिक्शा चलाते हैं। करीब दो महीने पहले उन्होंने ई-रिक्शा की बैट्री बदलवाने के लिए बारादरी में मालियों की पुलिया के पास एक दुकान पर 25 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि दुकान मालिक ने ई-रिक्शा में घटिया बैट्री लगा दीं। उसे भरोसा दिया कि चार-छह दिन में कंपनी की बैट्री आ जाएगी, इसके बाद कंपनी की बैट्री लगा देगा। इसके बाद से वह टाल मटोल कर रहा है। शनिवार को बैट्री की दुकान पर पहुंचा तो दुकान स्वामी ने धमकी दी। रुपये भी वापस करने से इनकार कर दिया। दुकान के कर्मचारियों से ई-रिक्शा छीनने के लिए भी कहा। अकील ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें