बरेली। बारादरी थाना स्थित राजीव नगर के रामचंद्र फौजी सेना के रिटायर्ड नायक थे। मार्च 2009 में उनकी हत्या कर दी गई थी। रामचंद्र के बेटे शंकर कुमार का आरोप है कि पिता के हत्यारोपी अब उसकी हत्या करना चाहते हैं। दो महीने पहले उस पर कातिलाना हमला किया। इसकी रिपोर्ट भी कराई गई। पुलिस आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं सकी है। उसने पिता के हत्यारोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए एडीजी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एडीजी ने बारादरी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।