बरेली। बारादरी के गंगापुर में दबंगों ने घर के बाहर बैठे युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। बारादरी के हनुमान मंदिर के पास रहने वाले विशाल का भाई लव राजपूत मंगलवार रात करीब 11 बजे अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गोला, मुदित, अंकित, गौरव और इनके चाचा प्रेमपाल, दिनेश ने हमला बोल दिया। ये लोग पहले से रंजिश रखते थे। विशाल के साथ मारपीट की। इस दौरान लव राजपूत को चाकू से गोदकर गंभीर घायल कर दिया।