फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने फोर्स के साथ कई इलाकों में किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

एडीजी ने फोर्स के साथ कई इलाकों में किया रूटमार्च
उर्स, चेहल्लुम और दिवाली के मद्देनजर कानून व्यवस्था परखी
बरेली। एडीजी अविनाश चंद्र ने शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में फोर्स के साथ रूटमार्च किया। उन्होंने उर्स, चेहल्लुम और दिवाली के मद्देनजर शहर की कानून व्यवस्था को परखा। अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस महीने उर्स, चेहल्लुम के साथ दिवाली, भैया दूज के त्योहार हैं। अगले महीने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी आने को है। ऐसे में संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारी सतर्कता बरत रहे हैं। शुक्रवार को एडीजी ने कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ अयूब खां चौराहा, कुतुबखाना, किला, मलूकपुर समेत कई इलाकों में रूटमार्च किया। इस दौरान बिहारीपुर और मलूकपुर पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया। रास्ते में लोगों से भी बात की। इस दौरान एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार, इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल भी साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें