फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफोन बेचने के बहाने बरेली कॉलेज के छात्र से टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फोन बेचने का बहाना नहीं चला तो बैग की खराब चेन खुलवाने के नाम पर बाइक सवार दो ठगों ने एक छात्र को चूना लगा दिया। छात्र का ध्यान चेन खुलवाने में लगाया और फिर उसका फोन लेकर भाग निकले। इससे पहले भी शहर में टप्पेबाजी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बरेली कॉलेज के छात्र अमन रामपुर जिले के कस्बा मिलक निवासी हैं। अमन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह कॉलेज आते वक्त चौकी चौराहे पर दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया और एप्पल कंपनी का महंगा फोन बहुत कम दाम में देने की बात कहन लगे। अमन के मना करने पर दोनों ने उन्हें बातों में लगाकर उनका फोन ले लिया और बदले में एक छोटा फोन पकड़ा दिया फिर छोटा बैग पकड़ाकर उसकी चेन खोलने की बात कही। अमन बैग की चेन खोलने लगे दोनों उनका मोबाइल लेकर भाग निकले। इससे पहले भी शहर में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। प्रेमनगर क्षेत्र में ही एक परिवार को टप्पेबाज लाखों का चूना लगा चुके हैं। पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें