बरेली। शॉपिंग मॉल के अंदर सामान छोड़ने को कहने पर महिला से अभद्रता करने फिर बदला लेने के लिए उन्हें कॉलगर्ल बताकर उनका नंबर फेसुबक पर डालने वाले ओला ड्राइवर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ छह सितंबर को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किला क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक सिंतबर को बेटे के साथ फिनीक्स शापिंग मॉल जाने के लिए इंटरनेट से एक ओला टैक्सी बुक की थी। वहां पहुंचकर उन्हें ड्राइवर से सामान अंदर पहुंचवाने को कहा तो उसने महिला से अभद्रता की थी। इसके बाद उनका फोन नंबर फेसबुक पर कॉलगर्ल बताकर डाल दिया था। उनके बाद से उनके पास अंजान लोग लगातार फोन कर आपत्तिजनक बातें करते थे। उन्होंने इस पर ओला ड्राइवर किला छावनी निवासी फहमीद रजा खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया।