फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता बोली- आरोपी से मिले हैं दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन दिन पहले बाल कल्याण समिति के सामने किशोरी ने खिलाफत में बयान दिया तो कथित प्रेमी ने उसके ऊपर ब्लेड से हमला करने की कोशिश की। असफल रहने पर अपनी ही कलाई काट ली। उसे शांतिभंग में जेल भेजा गया। गुरुवार को किशोरी अपने पिता के साथ एसएसपी दफ्तर आई। यहां शिकायतें सुन रहीं सीओ टू सीमा यादव के सामने उसने आरोप लगाया कि विवेचक आरोपी पक्ष से मिले हुए हैं और फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे उसे बालिग ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। उसने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई और विवेचना बहेड़ी थाने से हटाने की मांग की। किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को आरोपी अगवा कर ले गया था। उन्होंने खुद प्रयास करके उसे खोजा तो बहेड़ी थाने के दरोगा चार अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक उनकी बेटी को जबरन अपनी अभिरक्षा में रखे रहे। इस दौरान आरोपी पक्ष भी बराबर वहां आता रहा। दरोगा उसे धमकाते थे कि उनके बताए मुताबिक बयान नहीं दिया तो वह उसके भाई को झूठे केस में बंद कर देंगे। दरोगा की राय से आरोपी पक्ष ने उनके घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं, उनसे उनकी निजता भंग हो रही है। कहा, एक अक्तूबर को भी आरोपी पक्ष ने बेटी का अपहरण और जानलेवा हमला करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें