फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में चल रहे नशे के अवैध धंधे में सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी शामिल हैं। महिला होने के चलते पुलिस भी इन पर जल्दी हाथ नहीं डालती। ऐसे ही एक नशे के धंधे के गढ़ गंगापुर में नशीले पदार्थों का धंधा करने वाली एक महिला को पुलिस ने स्मैक बेचते हुए पकड़ लिया। महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। बारादरी क्षेत्र के गंगापुर इलाके में बाल्मीकि बस्ती के पास राखी नाम की महिला स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों को बेचने का काम करती है। बुधवार को पुलिस ने राखी को शाहबाद चौराहे पर घेरा तो वह गंगापुर की तरफ भागने लगी। लेकिन एक महिला सिपाही ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें