बरेली। वन विभाग में तैनात एक गार्ड की पत्नी ने पड़ोसी पर रास्ते में रोककर मारपीट और जातिसूचक शब्द प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए बारादरी थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बारादरी क्षेत्र निवासी एक महिला के पति वन विभाग में गार्ड हैं। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को वह बच्चों के साथ सिविल लाइंस बाजार जा रहीं थीं। रास्ते में पड़ोसी इरफान, इमरान और सुहान खां ने उन्हें रोक लिया। उनके मुताबिक तीनों उन पर वेश्यावृत्ति करने का आरोप लगाते हुए क्वार्टर खाली करने को कहा। मना करने पर धमकाने लगे। आरोप है कि इसका विरोध करने आरोपी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनसे और बच्चों के साथ मारपीट करने लगे। राहगीरों ने बचाया तो उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की। ब्यूरो