घर में घुसकर महिला को पीटा, पांच पर रिपोर्ट
बरेली। बारादरी थाने के कटरा चांद खां इलाके में दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीट दिया। आरोप है कि उसके कपड़े भी फाड़ डाले। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। महिला का कहना है कि बृहस्पतिवार रात वह घर पर अकेली थी। मोहल्ले के ही अभिषेक गुप्ता, नितिन श्रीवास्तव, अनुज शर्मा और आकाश गुप्ता, मोहित गुप्ता ने हमला बोल दिया। चारो ने उसे लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के लोग आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।