फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने पहले की कोर्ट मैरिज, अब साथ रहेंगे प्रेमी युगल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीएससी की छात्रा ने आढ़त पर काम करने वाले प्रेमी के साथ चार महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगने दी। इसके बाद दोनों अलग-अलग ही रहते रहे। बृहस्पतिवार को दोनों एसएसपी से मिलने पहुंचे। यहां मुलाकात सीओ द्वितीय सीमा यादव से हुई। उनको पूरी जानकारी दी, बताया वह बालिक हैं। सीओ ने उनको सुरक्षा का भरोसा दिया। फरीदपुर के एक गांव की बीएससी की छात्रा का बरेली के युवक से प्रेम प्रसंग था। युवक रिश्ते में उसका फुफेरा भाई लगता था। यह दोनों शादी करना चाहते थे। परिवार वाले राजी नहीं हुए तो मई में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों के परिवारों को भनक तक नहीं लगी। चार महीने बाद अब यह दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रहना चाहते हैं। दोनों का कहना है कि वह डरे हुए थे। इसी वजह से अब तक अलग-अलग रह रहे थे। अब वह साथ रहना चाहते हैं। सीओ सीमा यादव ने दोनों को भरोसा दिया कि उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें