शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद की हालत फिर बिगड़ गई है। शाम चार बजे अचानक लूज मोशन की शिकायत बढ़ने पर मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट अस्पालों की टीम स्वामी को देखने मुमुक्षु आश्रम स्थित आवास पर पहुंच गई। जहां उनका वीपी और शुगर लो था। दवा देकर उन्हें नार्मल किया गया, लेकिन रात आठ बजे एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों की टीम उनका चेकअप करने फिर पहुंच गई। उनके अधिवक्ता ओम सिंह ने बताया कि हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी है। बता दें कि कोर्ट में छात्रा के बयान दर्ज होने के बाद सोमवार रात चिन्मयानंद की तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें नार्मल कर लिया था। मंगलवार को फिर से हालत बिगड़ गई।