बरेली। एक महिला ने दो बाबाओं पर भागवत कथा सुनाने के बहाने ले जाकर उनकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रेमनगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि 19 अगस्त को उनकी बेटी शिव शक्ति स्टेट से घर आने को निकली थी। लेकिन घर नहीं पहुंची। उनके मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि बदायूं में कादरचौक क्षेत्र के गांव तरसी निवासी एक बाबा संजू मिश्र अपने भाई क्षेत्र के ही विनोद मिश्रा और चंद्रपुर निवास मान सिंह राठौर के साथ बेटी को भागवत कथा सुनाने के बहाने ले गया था। आरोप है कि दोनों भाइयों ने बहाने से बेटी का अपहरण कर लिया है। महिला को बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका है।