शाहजहांपुर। मुमुक्षु आश्रम में छात्रा को ले जाकर तथ्यों को खंगालने के बाद एसआईटी ने देर शाम छात्रा और उसके पिता को पुलिस लाइन में स्थित कैंप कार्यालय में फिर बुलाया है। संभावना जताई जा रही है कि दिन में आश्रम के शयन कक्ष की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उसको लेकर छात्रा से पूछताछ की जाएगी।