बरेली। संपत्ति के विवाद के चलते भाई के घर में घुसकर हमले की रिपोर्ट थाना बारादरी में दर्ज कराई गई है। परिवार की महिलाओं ने छेड़ाछाड़ के भी आरोप लगाए हैं। बारादरी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। उनके मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उनका छोटा भाई उग्र हो गया था। उन्हें लगातार धमका रहा था। आरोप है कि रविवार देर रात छोटे भाई ने अपने साले और अन्य साथियों के साथ घर में घुसकर उनके परिवार पर डंडों और चाकू से हमला कर दिया। विरोध करने पर पत्नी और बेटी से उसके साथियों ने छेड़छाड़ भी की। उन्होंने यूपी 100 पर शिकायत की तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ब्यूरो