बरेली। थाना बारादरी के डीडीपुरम निवासी राजीव सिंह ने पुत्रवधू और उसके मायके वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे जानमाल के खतरे का अंदेशा जताया है। राजीव सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने पुत्र और पुत्रवधु से संबंध खत्म करते हुए उनको बेदखल कर दिया है। इसके बावजूद पुत्रवधू पीछा नहीं छोड़ रही। 31 अगस्त को वह लखनऊ गए थे। पुत्रवधू ने घर में लगे सीसी कैमरों के तार काट दिए। पुत्रवधू और उसके परिवार के लोगों ताला तोड़ने की कोशिश की। ताला न टूटने पर दीवार फांदकर घर में घुस गए। यहां से नकदी, जेवर ले गए। कॉलोनी के लोगों ने इन्हें ऐसा करते देखा। शिकायत थाने में करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो