बरेली। डेलापीर निवासी दरबारी खां ने बेटी फिरदौस की शादी मई 18 में इज्जतनगर के कंजादासपुर निवासी सलामत खां के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ससुराली फिरदौस को दहेज में दो लाख रुपये और लाने की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। फिरदौस गर्भवती हो गई तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। नाते-रिश्तेदारों से बात करने और 50 हजार रुपये देने के बाद ससुराली फिर से फिरदौस को ले गए। आरोप है कि 20 जून 19 को ससुरालियों ने फिरदौस को जहरीला पदार्थ खिला दिया। अगले दिन उसकी मौत हो गई। थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दरबारी खां का कहना है कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे। ढाई महीने बाद उच्च अधिकारियों के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने पति सलामत खां, सांस बानो, जेठ बब्बू, जेठानी रूबी, ननद रेहाना और देवर शानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।